{"_id":"6aff4c296532a9fde80e8d97","slug":"youth-climbs-a-mobile-tower-deoria-news-c-208-1-deo1013-197035-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने किया फेसबुक लाइव, गांव में मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मोबाइल टावर पर चढ़कर युवक ने किया फेसबुक लाइव, गांव में मची खलबली
Fri, 20 Nov 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
मईल (देवरिया)। पुलिस पर उत्पीड़न और फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। वहां से फेसबुक लाइव कर उसने देवरहा बाबा चौकी प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए। युवक के इस कदम से गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया।
नरसिंहडाढ़ गांव निवासी जयनाथ यादव सुबह करीब 11 बजे गांव के पूरब स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने फेसबुक लाइव के जरिये चौकी प्रभारी केशव राम मौर्य पर छेड़खानी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराने और विवेचना के नाम पर बार-बार परेशान करने का आरोप लगाया। युवक का आरोप था कि एक बिचौलिए के माध्यम से उससे 70 हजार रुपये भी वसूले गए। उसकी पत्नी भी सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर पुलिस पर मनमानी और उत्पीड़न का आरोप लगा रही थी। दंपती का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हुई।
सूचना मिलने पर करीब आधे घंटे बाद मईल एसओ विकास नाथ पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने युवक को समझाया और जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके करीब 15 मिनट बाद वह नीचे उतर गया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि युवक के खिलाफ पहले से प्राथमिकी दर्ज है। मुकदमे से नाम निकलवाने का दबाव बनाने के लिए उसने यह कदम उठाया। संबंधित दरोगा उसके गांव के हल्का प्रभारी भी नहीं हैं। वह केवल जांच में सहयोग कर रहे हैं। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि वह प्रशिक्षण के लिए प्रयागराज में हैं। लौटने पर मामले की जानकारी कराएंगी।