फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth caught stealing after breaking open the temple's donation box.

Deoria News: मंदिर का दान पत्र तोड़कर चोरी कर रहे युवक को पकड़ा

Sat, 13 Jun 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 13 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth caught stealing after breaking open the temple's donation box.
भटनी। नगर पुल स्थित महाकाल शिव मंदिर का दानपत्र तोड़कर चोरी कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुक्रवार की शाम मंदिर के पुजारी के साथ थाने पहुंचे नगरवासियों ने थाने में आरोपी के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी नगर स्थित पुल से सटे उत्तर दिशा में महाकाल शिव मंदिर है। मंदिर की देखभाल और पूजन का कार्य पुजारी विपिन मिश्र करते है। बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे आरती के बाद पुजारी घर चले गए, जबकि नगर के रामलीला मैदान के रहने वाले सियाराम जायसवाल मंदिर की रखवाली करने लगे।
विज्ञापन

आधी रात के बाद मंदिर में कुछ टूटने की आवाज पर सियाराम की नींद खुली तो देखा कि एक युवक मंदिर के दान पत्र की पेटी तोड़ रहा है। इस पर उन्होंने आरोपी युवक को पीछे से पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुजारी को दी। कुछ देर में सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी स्थानीय थाना क्षेत्र पिपरा विठ्ठल गांव का रहने वाला है। पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed