फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth attacked with a sharp-edged weapon

Deoria News: गोशाला के पास युवक पर धारदार हथियार से हमला

Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a sharp-edged weapon
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला स्थित कान्हा गोशाला के पास एक युवक पर धारदार हथियार और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने हमलावरों पर हत्या की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट और सिर की हड्डी टूटने का दावा किया गया है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने ममता यादव, आरोही यादव उर्फ काजल यादव, करन यादव, किशन यादव और पांच अन्य लोगों पर प्राथमिकी दर्ज है। जांच दरोगा वरुण सिंह को सौंपी गई है। रामगुलाम टोला निवासी रिंकू वर्मा ने तहरीर में कहा है कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ लोगों की ओर से उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि इस संबंध में उसने कई बार कोतवाली पुलिस को सूचना दी मगर कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed