{"_id":"6a10a10b43378b61370c22a9","slug":"youth-admitted-to-drug-de-addiction-centre-dies-police-investigating-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-182536-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 23 May 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 23 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के तिलई बेलवां गांव निवासी एक युवक की नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, तिलई बेलवां गांव निवासी सुरेश यादव (38) पुत्र लालवचन यादव को परिजनों ने नशे की लत छुड़ाने के लिए एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।
21 मई को केंद्र से उसके बेटा अनिकेत यादव के मोबाइल पर फोन कर सूचना दी गई कि उनके पिता की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई है।
सूचना मिलते ही अनिकेत नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे और पिता को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद सुरेश को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को डायल 112 के माध्यम से मिली। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली।