फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   youngster boy drowned in pond

Deoria News: साथियों संग नहा रहे किशोर की पोखरे में डूबने से मौत

Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 12 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
youngster boy drowned in pond
फोटो समाचार.......
विज्ञापन

किशोर को डूबते देख साथ नहा रहे अन्य छोटे-छोटे बच्चे व किशोर हुए फरार
घर जाकर किशोरों ने नहीं दी सूचना, कुछ घंटों बाद परिजनों को बताई डूबने की बात
छह घंटे बाद मिला शव
रामनाथ देवरिया पश्चिमी निवासी है मृत किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास स्थित हाथी कुंड तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। करीब छह घंटे बाद पुलिस ने तालाब से उसका शव बरामद किया। मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में खलबली मच गई। गर्मी के कारण शनिवार को किशोर अन्य बच्चों के साथ तालाब में नहा रहा था। उसको डूबते देख अन्य किशोर व बच्चे घर भाग निकले। कुछ घंटों बाद कड़ाई से पूछने पर साथ गए बच्चे ने डूबने की बात बताई। इस घटना के बाद मृत किशोर के परिजनों का रोकर बुरा हाल था।
शहर के रामनाथ देवरिया स्थित कुशवाहा आटा चक्की के समीप के रहने वाले विकास बांसफोर (14) पुत्र गौतम बांसफोर शनिवार की दोपहर में करीब बारह बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ देवरिया खास स्थित हाथी कुंड तालाब में नहाने चला गया। तालाब में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथ नहा रहे बच्चे भयभीत हो गए और धीरे से भागकर घर चले गए। कुछ घंटे बाद जब विकास घर नहीं लौटा तो उसके भाई ने साथ गए किशोरों व बच्चों से पूछताछ की। एक किशोर ने उसके डूबने की बात बताई।
विज्ञापन

इसके बाद किशोर के परिजन व मोहल्लेवासी भागते हुए मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। चार बजे के करीब सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी व कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। युवकों व मछुआरों के सहयोग से तलाब खंगलवाने लगे। इसके बाद गोताखोर को बुलाकर तालाब में उतारा गया। शाम करीब छह बजे डूबे किशोर का शव बरामद हुआ। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह घंटे पानी में डूबने से अकड़ गया था शव
सीओ और कोतवाल ने गोताखोर की मदद से किशोर के शव को तालाब से बाहर निकाला। शव के निकलते ही मौके पर मौजूद हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उसे देखने के लिए बेताब दिखी। पुलिस कर्मी उन्हें हटाते हुए दिखे। युवक के हाथ व पैर करीब छह घंटे पानी में रहने की वजह से अकड़ गया था। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।


पिता के साथ उसकी मां गई थी अपने मायके
जिस वक्त किशोर विकास कुमार मोहल्ले के बच्चों के साथ घर से निकला, उस समय उसका बड़ा भाई करन व सूरत टीवी देख रहे थे। दोपहर बाद तक जब विकास घर नहीं आया तो करन ने साथ गए किशोर से जानकारी ली। इसके बाद भागता हुआ तालाब तक पहुंचा। इसके बाद माता-पिता को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही किशोर के परिवार में खलबली मच गई। उसकी मां रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed