{"_id":"68c1c92b2a2517062e0e0a4a","slug":"young-men-misbehaved-with-girl-students-going-home-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-162881-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: घर जा रहीं छात्राओं के साथ युवकों ने की अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: घर जा रहीं छात्राओं के साथ युवकों ने की अभद्रता
Thu, 11 Sep 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने थाने में दी नामजद तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के दिवाकर सिंह जूनियर हाईस्कूल सरया की छात्राओं के साथ बुधवार को रास्ते में कुछ मनबढ़ युवकों ने अभद्र व्यवहार किया। छात्राओं की शिकायत के बाद प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश सिंह ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है
प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश सिंह का आरोप है कि विद्यालय की छुट्टी होने के बाद छात्राएं घर जा रही थीं। इसी बीच सरया गांव के ही कुछ मनबढ़ युवक रास्ते में छात्राओं से अभद्र व्यवहार करने लगे। यह देखकर विद्यालय के छात्रों ने विरोध किया तो मनबढ़ युवकों ने छात्रों की पिटाई कर दी। यह देख छात्रों में भगदड़ मच गई।
सूचना पर पहुंचे प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश सिंह और शिक्षकों ने मनबढ़ युवकों को पकड़ना चाहा, मगर वे भाग गए। उन्होंने इसकी सूचना लिस को दी। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी युवकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।