फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man who left home is missing, bike found on Bhagalpur bridge

Deoria News: घर से निकला युवक लापता, भागलपुर पुल पर मिली बाइक

Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Young man who left home is missing, bike found on Bhagalpur bridge
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा नाजिर वार्ड नंबर दो का रहने वाला है युवक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भागलपुर। एक युवक का बाइक, बैग, चप्पल भागलपुर पुल पर शनिवार को मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची भागलपुर चौकी पुलिस ने सीमा क्षेत्र बलिया जिले का होने के कारण उभांव पुलिस को सूचना दी। उभांव पुलिस ने नदी में युवक की कूदने की आशंका पर मछुआरों की सहायता से खोजबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा नाजिर निवासी 35 वर्षीय घनश्याम भारती पुत्र हरि भज्जू प्रसाद सलेमपुर के एक निजी अस्पताल में काम करता था। शनिवार की शाम को लार थाना क्षेत्र के ग्राम खरका टोला हरखौली निवासी रिश्तेदार दिलीप कुमार के घर आया। रात भर वहीं रुकने के बाद रविवार की सुबह रिश्तेदार से बोला की उसे पश्चिम बंगाल जाना है।
विज्ञापन

भागलपुर पुल के पास चौराहे से एक बस पश्चिम बंगाल जाती है। रिश्तेदार ने घनश्याम को सौ रुपये नाश्ते के लिए दिया। बलिया जिले की तरफ पुल पर पहुंच कर उसने रिश्तेदार को मोबाइल पर मैसेज किया कि बाइक, बैग पुल पर है, मैं नदी में कूदकर जान देने जा रहा हूं। यह बात सुनकर रिश्तेदार पुल पर पहुंचा तो वहां रेलिंग के पास बाइक, बैग, चप्पल मिला। उसने भागलपुर चौकी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी दीपक सिंह, हेड कांस्टेबल अरविंद कुशवाहा मौके पर पहुंच कर थाना क्षेत्र बलिया होने के कारण उभांव थाने की पुलिस को सूचना दी। उभांव पुलिस बाइक, बैग, चप्पल कब्जे में लेकर मछुआरों की सहायता से युवक की खोजबीन कराई। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उभांव इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि सलेमपुर के एक युवक का बाइक, बैग, चप्पल पुल पर मिला है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed