फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man ran away with police wireless in deoria

Deoria News: विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से उलझे लोग, वायरलेस लेकर भागा युवक

Sat, 02 Dec 2023 02:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Dec 2023 02:57 PM IST
सार

प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि सेट को बरामद कर लिया गया है। दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Young man ran away with police wireless in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

देवरिया जिले में लार थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर रात विवाद शांत कराने पहुंची 112 की पुलिस से कुछ लोग उलझ गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि इसी बीच एक युवक डायल 112 की एमडीटी सेट लेकर भाग गया। इसकी सूचना मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक को दी।

विज्ञापन


मयफोर्स पहुंची पुलिस ने छापेमारी के बाद सेट को बरामद कर लिया। वहीं दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस गांव में गश्त कर रही है। लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव में शुक्रवार की रात पवन गोंड कृष्णा राजभर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी सूचना एक पक्ष ने डायल 112 को दी।
विज्ञापन


पुलिस पहुंचकर विवाद की जानकारी लेने का प्रयास कर रही थी। इसी बीच एक युवक पुलिस से उलझ गया और नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने डायल 112 की गाड़ी में रखे एमडीटी सेट लेकर भाग गया। इस दौरान कुछ देर के लिए सेट से सूचना प्रसारित होना बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद भी सेट नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस कर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने युवक के पास से सेट को बरामद कर लिया। वहीं दोनों पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए पुलिस गश्त कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक कपिल देव चौधरी ने बताया कि सेट को बरामद कर लिया गया है। दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed