फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man ran away in fear after seeing the monkeys slipped and fell from the roof died

Deoria: बंदरों को देख घबराकर भागा युवक पैर फिसलने से छत से गिरा, हुई मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 17 Sep 2023 12:29 PM IST
सार

रामपुर कारखाना नगर पंचायत के मस्जिद वार्ड में रविवार की सुबह बंदर के दौड़ने से एक युवक छत से नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर सदर चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Young man ran away in fear after seeing the monkeys slipped and fell from the roof died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर कारखाना नगर पंचायत के मस्जिद वार्ड में रविवार की सुबह बंदर के दौड़ने से एक युवक छत से नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे लेकर सदर चिकित्सालय पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


नगर पंचायत रामपुर कारखाना के मस्जिद वार्ड निवासी साहिल अंसारी 18 वर्ष अंसारी रविवार लगभग नौ बजे मकान की छत पर बैठा था। इसी दौरान काले रंग के बंदरों के एक झुंड ने छत आ गए और साहिल को दौड़ा लिया। घबराकर वह सीढ़ी की ओर भागा, लेकिन पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गया। छत से नीचे गिर कर युवक घायल हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


साहिल दो बहनों में इकलौता भाई था। इसके पिता का पहले ही मौत हो चुकी है। मौत की जानकारी मिलते ही मां शहीदून निशा, बहनें आबिदा और अमीना दहाड़े मार कर रोने लगे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही स्थानीय कब्रिस्तान में दफन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed