फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man found hanging under suspicious circumstances

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक

Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Young man found hanging under suspicious circumstances
गगहा। कोठा गांव में शुक्रवार सुबह राजन साहनी (24) का शव उनके घर के पास स्थित बेल के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता रहे हैं, लेकिन गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मृतक राजन कुछ समय पहले से अपने ननिहाल खोराबार के नवऊर गांव में रहकर मोटर मैकेनिक का कार्य करता था। बचपन में मां की मौत हो जाने के बाद पिता राजू ने दूसरी शादी की थी, जिससे दो बेटे हैं। पिता मुंबई रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम को राजन अपने ननिहाल से अपने पैतृक आवास कोठा आया था। रात में परिवार के साथ पार्टी की थी। शुक्रवार सुबह बेल के पेड़ पर दुपट्टे के सहारे लटकता शव मिला। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed