{"_id":"68bb3f4bf4bf9dba420373cc","slug":"young-man-drowned-while-bathing-buffalo-in-gandak-died-deoria-news-c-208-1-deo1010-162548-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गंडक में भैंस नहलाते समय युवक डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गंडक में भैंस नहलाते समय युवक डूबा, मौत
Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 06 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। माधोपुर गांव में शुक्रवार की शाम छोटी गंडक नदी में भैंस नहलाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, माधोपुर निवासी मिंटू कुशवाहा (22) पुत्र राजेंद्र कुशवाहा अपने भाई पिंटू के साथ छोटी गंडक नदी में भैंस नहलाने गया था। इस दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया। भाई ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक मिंटू की डूबकर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने शव को नदी से निकाला। थाना प्रभारी त्रिवेंद्र मौर्य ने बताया कि युवक की मौत नदी में डूबने से हुई है। संवाद