फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Young man dies after falling from roof, screams in the house

Deoria News: छत से गिरकर युवक की मौत, घर में मची चीख-पुकार

Thu, 07 Sep 2023 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 07 Sep 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man dies after falling from roof, screams in the house
देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। वह आधी रात को लघुशंका करने छत के किनारे गया था। इसी दौरान पैर फिसल गया और रेलिंग की ईंट टूटने से नीचे गिर गया। घटना से युव के घर में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। क्षेत्रीय विधायक, ग्रामीण व रिश्तेदारों ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन

बरियारपुर थाना के कुशहरी गांव निवासी मुक्तिनाथ उपाध्याय (35) मंगलवार की रात पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सोए थे। आधी रात को वह लघुशंका करने छत के किनारे गए। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गए। परिजन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। पिता शिव शंकर उपाध्याय, मां, पत्नी किरन देवी, बेटा वाशु, कार्तिक का रो -रो कर बुरा हाल है। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि युवक अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सोया था। लघुशंका के दौरान पैर फिसलने से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि घटना बहुत दुःखदायी है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed