{"_id":"66564a4cc52a249ef007e054","slug":"yonger-brother-murdered-elder-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-126707-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छोट ने खटिया की पाटी से पीटकर बड़े भाई की हत्या की, देवर ने भाभी से कर ली थी कोर्ट मैरेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छोट ने खटिया की पाटी से पीटकर बड़े भाई की हत्या की, देवर ने भाभी से कर ली थी कोर्ट मैरेज
Wed, 29 May 2024 10:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 May 2024 10:37 AM IST
सार
भृगुसरी गांव में छोटे के हाथ बड़े भाई की हत्या की सूचना से लोग स्तब्ध हो गए। दोनों भाइयों के बीच विवाद की जड़ में जोरू संगीता का नाम सामने आ रहा था। छोटे ने अपने बीमार बड़े भाई की पत्नी से शादी ली और फिर उससे कहासुनी में उसकी जान ही ले ली। मृतक के दोनों बेटे अपनी मां की करतूतों, पिता की हत्या और चाचा के कारनामे पर हतप्रभ दिखे।
विज्ञापन
मृतक संजेश की फाइल फोटो
विस्तार
क्षेत्र के एक गांव में नशे में हुए विवाद में छोटे ने बड़े भाई की खटिया की पाटी से पीटकर हत्या कर दी। बड़े भाई की पत्नी बीमार पति को छोड़कर उसी घर में हत्यारोपी अपने देवर के साथ रहती है। उसने देवर से कोर्ट में शादी कर ली है।
सोमवार की रात दोनों भाइयों में विवाद होने पर छोटे ने बड़े भाई के सिर पर खटिया की पाटी से वार कर दिया। इससे बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छोटे भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
भृगुसरी गांव के रामआधार के दो बेटे संजेश भारती 45 और देवीलाल 30 एक ही साथ रहते थे। संजेश की शादी संगीता से हुई। उसके दो बेटे हैं। देवीलाल की शादी नहीं हुई है। कुछ साल पहले संजेश क्षय रोग से पीड़ित हो गया। इस दौरान संगीता ने अपने पति के छोटे भाई देवर देवीलाल से कोर्ट मैरिज कर ली। सभी एक ही घर में रहते हैं।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों के अनुसार, सोमवार की शाम को दोनों भाइयों में पत्नी संगीता को कुछ कहने को लेकर कहासुनी हुई। दोनों नशे में थे। इसके बाद देर रात दोनों के बीच मारपीट हो गई। गुस्से में देवीलाल ने अपने बड़े भाई संजेश के सिर पर खटिया की पाटी से दो बार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया।
संजेश के लड़के ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि संजेश के बेटे शिव कुमार भारती की तहरीर पर हत्या का केस पंजीकृत कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हत्या( सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
दोनों भाइयों के बीच जोरू बनी विवाद की जड़
भृगुसरी गांव में छोटे के हाथ बड़े भाई की हत्या की सूचना से लोग स्तब्ध हो गए। दोनों भाइयों के बीच विवाद की जड़ में जोरू संगीता का नाम सामने आ रहा था। छोटे ने अपने बीमार बड़े भाई की पत्नी हथिया ली और फिर उससे कहासुनी में उसकी जान ही ले ली। मृतक के दोनों बेटे अपनी मां की करतूतों, पिता की हत्या और चाचा के कारनामे पर हतप्रभ दिखे।
करीब 25 साल पहले संजेश की शादी संगीता से हुई। संजेश और संगीता से दो बेटे शिव कुमार और सत्यम हैं। परिवार में संजेश का छोटा भाई देवीलाल भी रहता था। दोनों भाई मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर गृहस्थी चला रहे थे। देवीलाल की शादी नहीं हुई थी।
मोहल्ले वालों के अनुसार, कुछ साल पहले संजेश क्षय रोग से पीड़ित हो गया। संगीता और देवीलाल ने कोर्ट मैरिज कर ली। करीब एक माह से घर में तनाव की स्थिति बनी थी। अक्सर दोनों भाइयों में विवाद होता था। सोमवार की शाम को भी पहले दोनों भाइयों ने शराब पी और विवाद किया।
रात में करीब एक बजे आरोपी देवीलाल ने बड़े भाई की हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देवीलाल पर खून सवार था। वह सभी को मारने की बात बोल रहा था। परिवार के अन्य सदस्यों ने दरवाजा बंद कर लिया था। पिता को खोकर दोनों बेटे दहाड़ें मार कर रोने लगे। हर कोई घटना में पत्नी का विवाद होने की चर्चा कर रहा था।