{"_id":"638a511e191804010747ad34","slug":"xen-and-ae-found-absent-in-inspection-deoria-news-gkp459530855","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एक्सईएन व चार एई मिले अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एक्सईएन व चार एई मिले अनुपस्थित
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया पीडब्लूडी निर्माण खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्सईएन व चार एई मिले अनुपस्थित
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार की सुबह 10.20 बजे लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह व चार सहायक अभियंता एवं दो कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन कटौती करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीएम लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड कार्यालय पहुंचे, जहां अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया, जिसमें अधिशासी अभियंता संजीव कुमार सिंह, सहायक अभियंता मनीष कुमार, अजय कुमार सिंह, राकेश कुमार शुक्ला एवं अतुल कुमार सिंह अनुपस्थित मिले।
इनमें से अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता राकेश कुमार शुक्ला एक दिसंबर को भी अनुपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कर्मचारी महेंद्र यादव तथा मोहन वर्मा भी समय से कार्यालय नहीं पहुंचे। जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि सभी अधिकारी सुबह 10 से 11 बजे तक समय से कार्यालय में बैठे और आम जनता की समस्याओं का समाधान करें। कुछ दिनों से पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के कार्मिकों के समय से न आने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में औचक निरीक्षण किया गया है। समय से कार्यालय नहीं आने वाले कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।