फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wrestling competition held in bhitauli bujurg

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव, 18 विजेता घोषित

Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
wrestling competition held in bhitauli bujurg
राक्षबंधन पर्व पर ग्राम सभा भटौली बुजुर्ग के खरोह चौराहे पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता में पहलवानो - फोटो : DEORIA
दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांव, 18 विजेता घोषित
विज्ञापन

भटौली बुजुर्ग में आयोजित हुई परंपरागत प्रतियोगिता में 40 जोड़ के मुकाबले बराबरी पर
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। रक्षाबंधन पर्व पर भटौली बुजुर्ग के खरोह चौराहे पर आयोजित परंपरागत दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने खूब दांव आजमाए। कुल 62 जोड़ हुई कुश्ती में 18 पहलवान विजयी घोषित किए गए। वहीं, 40 जोड़ के मुकाबले बराबरी पर छूटे। चार जोड़ में कोई निर्णय न हो सका।
प्रतियोगिता का शुभारंभ देवरिया सदर क्षेत्र के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने फीता काट कर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल से राष्ट्रीय भावना का विकास होता है। केंद्र व प्रदेश की सरकार खिलाड़ियों के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। सरकार की प्राथमिकताओं में खेल व खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

उधर, मुकाबले में सर्वाधिक चर्चित कुश्ती वीरवा के विकास यादव की रही। सिंहोरवा के पुनीत पहलवान व लाल बाबू पहलवान को विकास ने आसमान दिखाया। गोरखपुर के रंजीत और गोविंद पहलवान के बीच मुकाबला कांटे का रहा। छबईला के नागेंद्र ने नई बाजार के गोलई यादव को पटकनी दी। बड़हलगंज के जितेंद्र यादव एवं इटौवा के इंदल पहलवान के बीच मुकाबला बराबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौका टोला के करन पहलवान ने मुंडेरा बाजार के गोलू को पराजित किया। गोरखपुर रेलवे स्टेडियम के इंद्रजीत यादव एवं सोहगौरा के परमानंद के बीच मुकाबला बराबर रहा। निर्णायक हरेराम यादव एवं स्वामीनाथ निषाद रहे। आयोजक ग्राम प्रधान सोनेलाल ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान महेंद्र निषाद, श्रीकांत मिश्र, सीपी निषाद, अदालत यादव, रामप्रवेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed