फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Workers are happy after Radha Mohan and Laxmikant were made national office bearers

Deoria News: राधा मोहन व लक्ष्मीकांत को राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी

Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Workers are happy after Radha Mohan and Laxmikant were made national office bearers
भाटपाररानी। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। गोरखपुर के कई बार विधायक रहे राधा मोहन दास अग्रवाल व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पदाधिकारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। स्टेशन रोड स्थित सहाय आवास पर वरिष्ठ युवा नेता डॉ. अरविंद सहाय ने कहा कि नई टीम भाजपा को नई दिशा देगी। टीम में उत्तर प्रदेश को जो प्रतिनिधित्व मिला है इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व बधाई का पात्र है। यहां सुरेंद्र सिंह टुनटुन ,सुरेश तिवारी, रितेश तिवारी, संजय कुशवाहा, गुड्डू सहाय, मंटू वर्मा, राजेश गुप्ता, धीरज गुप्ता, जगदीश मिश्र, सुशील शाही, चंद्रचूण तिवारी, जगन्नाथ सिंह अमेठिया, अधिवक्ता अचल तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं विधायक सभा कुवंर, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, अधिवक्ता अंतरिक्ष सहाय ने भी राधा मोहन दास अग्रवाल व लक्ष्मीकांत बाजपेई सहित अन्य पदाधिकारियों के मनोनयन पर प्रसन्नता जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed