{"_id":"64e7aa285f112eccbd02f847","slug":"worker-dies-after-coming-in-contact-with-high-tension-wire-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-5066-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
बरहज के गडेर स्थित पचौहां गांव में करंट से मौत की सूचना पर मौके पर जुटी भीड संवाद
बरहज। क्षेत्र के गड़ेर स्थित पचौहा गांव निवासी मजदूर श्यामसुंदर प्रसाद (25) पुत्र जोखू प्रसाद की बृहस्पतिवार को हाईटेंशन तार में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत से चारा लेकर घर आ रहे थे। इसी बीच लटक रहे बिजली तार की चपेट में आ गए। श्यामसुंदर की मौत से गांव में सन्नाटा है। जबकि घर में रोना-पिटना मच गया।
पचौहां निवासी मजदूर श्यामसुंदर शाम को खेत की तरफ गया था। वह चारा काटकर घर के लिए चला, लेकिन रास्ते में लटक रहे 11 हजार वोल्ट तार की जद में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर भलुअनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जबकि गांव के लोग भी जमा हो गए। श्यामसुंदर तीन भाई बहनों में सबसे छोटे थे। हाईवोल्टेज से हुई श्याम की मौत से ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ नाराजगी थी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।