{"_id":"61e703c39ba46212276f53d8","slug":"won-semi-final-of-football-tournament-deoria-news-gkp424140916","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरुआरी और बाबूपट्टी का सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरुआरी और बाबूपट्टी का सेमीफाइनल में
विज्ञापन
नेरुआरी और बाबूपट्टी का सेमीफाइनल में
बघौचघाट। महात्मा केदारनाथ सिंह स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में बाबूपट्टी ने भाटपाररानी को 5-1 और नेरुआरी ने कौलामुंडेरा को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मंगलवार को ग्राम पंचायत नेरुआरी के खेल मैदान पर पहले दिव्य शक्ति क्लब भाटपाररानी और बीएफसी क्लब बाबूपट्टी के बीच क्वार्टर फाइनल खेला गया। खेल शुरू होने के 20 वें मिनट में बाबूपट्टी के शमीम ने गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 32 वें मिनट में भाटपाररानी के रवि ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। दूसरे हॉफ में बाबूपट्टी के अनस और अकबर ने एक-एक गोल और आदिल ने लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 5-1 से विजय दिला दी।
दूसरा मुकाबला सत्या स्पोर्टिंग क्लब नेरुआरी और न्यू एकता क्लब कौला मुंडेरा के बीच हुआ। इसमें नेरुआरी के बिट्टू, सोनू व विशाल के एक-एक गोल की बदौलत टीम 3-1 से विजयी हुई। कौला मुंडेरा की टीम केवल एक गोल ही कर सकी।
इसके पहले मुख्य अतिथि भेलीपट्टी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुशील पांडेय व विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान रवि प्रताप सिंह और जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। इस दौरान ठगलाल श्रीवास्तव, राहुल सिंह, बृजेश सिंह, रंजय कुमार पांडेय, बैजू यादव, अजीम आदि मौजूद रहे।