फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women's groups should be formed in villages within a week

Deoria News: गांवों में एक सप्ताह में गठित कराएं महिला समूह

Sat, 14 Feb 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 14 Feb 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Women's groups should be formed in villages within a week
देसही देवरिया। सीडीओ राजेश कुमार सिंह शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इसके बाद दो गांवों में स्थित अमृत सरोवरों का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने एक सप्ताह में हर गांव में महिला समूह गठित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ राजेश कुमार सिंह पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को दोपहर दो बजे के करीब डीडीओ सुशील कुमार सिंह, जिला एपीओ संतोष वर्मा सहित अपनी टीम के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। कार्यालय में सभी पटलों का बिंदुवार अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर गांवों के विकास कार्यों की समीक्षा कर सरकारी योजनाओं को तय मानक के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

राजेश कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जाए। गांवों में संबंधित अधिकारी जाकर लोगों की समस्याओं को सुनकर जनकल्याणकारी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करें। जिन गांवों में महिला समूह नहीं है, वहां एक सप्ताह में गठन कराए। केवाईसी सहित अपने दायित्व को ठीक से पूरा करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद सीडीओ अपनी टीम के साथ सेमरी और बरवा मीरछापर गांव स्थित अमृत सरोवरों का निरीक्षण किया। बरवा मीरछापर में सरोवर में अंदर स्थित मंदिर के पुल पर बनाए गए रेलिंग को और ऊंचा करने का निर्देश दिया। कहा कि यह दोनों अमृत सरोवर मानक तय मानक को पूरा कर रहे हैं। इस दौरान बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, एपीओ आलोक श्रीवास्तव, रघुनाथ यादव, डॉ. विष्णु कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed