फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women should come forward for empowerment: DM

शक्ति संवर्धन के लिए आगे आएं महिलाएं : डीएम

Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 03 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Women should come forward for empowerment: DM
गौरी बाजार। अखिल विश्व गायत्री परिवार की गौरी बाजार इकाई द्वारा आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञ, पूजन, हवन एवं विभिन्न संस्कार कराए गए। इसके पूर्व तीसरे दिन देर शाम आयोजित दीप यज्ञ ने पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। दीप महायज्ञ में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पूजन किया। उन्होंने शक्ति संवर्धन के लिए महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सद्बुद्धि रूपी गायत्री मंत्र जपना चाहिए। महिलाओं और बेटियों को आगे आकर स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की आवश्यकता है। शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली के टोली नायक रामचंद्र गायकवाड ने कहा वायु, जल, आकाश सहित सभी पांचों तत्वों की रक्षा के लिए यज्ञ जरूरी है। वैदिक मंत्रों के बीच जय महाकाल, जय महाकाल के गायन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद आवाहित देवताओं की विदाई सहित टोली की भी विदाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed