{"_id":"66bb9791ae0cccec2a029f7d","slug":"women-learned-the-nuances-of-digital-deoria-news-c-208-1-deo1004-132796-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिलाओं ने सीखी डिजिटल की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिलाओं ने सीखी डिजिटल की बारीकियां
विज्ञापन
- रूद्रपुर ब्लाॅक सभागार में जागृति की ओर से आयोजित डिजिटल दिशा निर्देशन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जागृति की ओर से टेक शक्ति प्रोग्राम के तहत रूद्रपुर के ब्लाॅक सभागार में महिलाओं को डिजिटल दिशा निर्देशन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दो दिन चले इस प्रशिक्षण में 40 से अधिक उद्यमी महिलाएं शामिल हुईं।
टेक शक्ति की प्रोजेक्ट मैनेजर शिल्पी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य उद्यम कर रही महिलाओं के व्यवसाय को डिजिटल माध्यम से आसान बनाना है। यह प्रोग्राम बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सहयोग से देवरिया, गोरखपुर व कुशीनगर जिले में संचालित है। रूद्रपुर में चौथे बैच की ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ सोमवार को हुआ था। पहले दिन डिजिटल ट्रेनर दिव्या पांडेय व संज्ञा यादव ने व्हाट्सएप बिजनेस, डिजिटल खाता बुक, यूपीआई पेमेंट के बारे में जानकारी दी।
मंगलवार को अंतिम दिन सोशल मीडिया, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम चलाने की ट्रेनिंग के अलावा महिलाओं के उद्यम आधार, एमएसएमई, एफएसएसआई का पंजीकरण किया गया। इस दौरान उद्यम मित्र सद्दाम अंसारी, नंदिता गिरि, पूनम पांडेय, मधु पासवान, ज्ञांति देवी, गायत्री देवी, कुसुम देवी आदि मौजूद रहीं।