फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   women enjoyed bus journy

महिलाओं ने उठाया निशुल्क बस यात्रा का आनंद

Thu, 11 Aug 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
women enjoyed bus journy
रोडवेज पर सलेमपुर रूट के लिए जैसे ही कोई बस आती की यात्रा के लिए उस पर टुट पडते यात्री। संवाद - फोटो : DEORIA
महिलाओं ने उठाया निशुल्क बस यात्रा का आनंद
विज्ञापन

अन्य दिनों की अपेक्षा देवरिया डिपो में महिलाओं की संख्या रही अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई निशुल्क यात्रा सुविधा का बहनों ने खूब लाभ उठाया। अन्य दिनों की अपेक्षा देवरिया डिपो की बसों में महिला यात्रियों की संख्या भी अधिक रही। चालकों-परिचालकों ने भी उनका वाहनों में स्वागत किया और शून्य रुपये का टिकट भी प्रदान किया।
रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने बहनों को दो दिनों तक निशुल्क यात्रा का उपहार दिया है। पहले दिन ही इस सुविधा को लेकर महिला यात्रियों में उत्साह देखा गया। बस में टिकट उन्हें शून्य रुपये का मिला और वह इसे लेकर खूब खुश दिखाई दीं।
विज्ञापन

पर्व के चलते अन्य दिनों की अपेक्षा देवरिया डिपो में यात्रियों की संख्या अधिक रही। भीड़ के आगे बसों की संख्या कम पड़ गई। लोकल रूटों पर जाने के लिए तो कई यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सलेमपुर-देवरिया-लार हो गया गोरखपुर-देवरिया सहित अन्य बीच के रास्तों में पड़ने वाले छोटे चौक-चौराहों पर भी सवारियों की संख्या अधिक दिखी। इसमें महिलाएं एवं युवतियां ज्यादा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी बस नहीं मिलने पर कुछ ने प्राइवेट वाहनों का ही सहारा लिया। परिवहन निगम की बसों में जब परिचालक ने उनसे पैसा नहीं लिया और शून्य बैलेंस दिखाता टिकट दिया तो पहले तो कुछ महिला यात्री चौंक भी गई। अन्य यात्रियों के बताने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतुष्टि का भाव नजर आया।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ओपी ओझा ने बताया कि चालकों-परिचालकों को पहले ही महिला यात्रियों का पूरे मान-सम्मान के साथ बसों में यात्रा कराने के बारे में निर्देश दिए गए थे। बहनों ने भी सरकार की सुविधा का आनंद लिया। अन्य दिनों की अपेक्षा उनकी संख्या भी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed