फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Women Degree College Lar on the verge of auction, bank sent notice

Deoria News: महिला डिग्री काॅलेज लार नीलामी के कगार पर, बैंक ने भेजा नोटिस

Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Women Degree College Lar on the verge of auction, bank sent notice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चनुकी। लार स्थित खुदैजा बीबी मख्दूम गर्ल्स डिग्री कालेज नीलामी के कगार पर है। सेंट्रल बैंक ने सभी गारंटरों को नोटिस जारी करते हुए भवन व भूमि की नीलामी के लिए डीएम को पत्र भेजा है। इस सूचना के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
लार की सेंट्रल बैंक शाखा से खुदैजा बीबी मख्दूम डिग्री कालेज के भवन निर्माण के लिए वर्ष 2017 में 35 लाख का लोन लिया गया था। उस समय प्रबंधक पूर्व मंत्री एमए लारी हुआ करते थे। उनकी मौत के बाद कॉलेज में नई प्रबंध समिति का गठन नहीं हो सका। इधर बैंक से लिए गए लोन की धनराशि भी जमा नहीं की गई। बैंक वसूली के लिए लगातार नोटिस जारी करता रहा। अब बैंक शाखा की ओर से जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को पत्र भेज कर महाविद्यालय को नीलाम करने की कार्रवाई संबंधी बात कही गई है।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर के विकास के लिए ऋण लिया गया था। पूर्व प्रबंधक दिवंगत मरगूब अहमद लारी जब तक जीवित थे, ऋण अदायगी कॉलेज फंड से करते रहे। उनकी मृत्यु के पश्चात तीन वर्षों से कॉलेज के अध्यक्ष व लिपिक द्वारा ऋण का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बैंक की रकम अब 45 लाख हो चुकी है। सेंट्रल बैंक द्वारा कॉलेज के बैंक एकाउंट को एनपीए घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए लारी के पुत्र अनीस ने कुलपति को भेजा पत्र

कॉलेज के प्रबंधक एमए लारी की मृत्यु जनवरी 2020 में हो गई। अभी तक प्रबंध समिति का चुनाव नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर एमए लारी के पुत्र अनीस अहमद ने कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है, लेकिन अभी मामला ज्यों का त्यों लटका है।


हाईकोर्ट में है केस, निर्णय आने के पूर्व कैसे होगी नीलामी

कॉलेज के प्रबंध समिति के अध्यक्ष इमदादुल्लाह से इस संबंध में बात की गई। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय पर बैंक का बकाया है। बैंक ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस किया है। निर्णय आने के पूर्व उसे नीलाम करने का कोई अधिकार नहीं है।



बैंक प्रबंधक ने कहा, हर हाल में करेंगे नीलाम

सेंट्रल बैंक लार के शाखा प्रबंधक सुमित कुमार ने कहा कि महाविद्यालय पर 45 लाख का बकाया है। बैंक अपने पैसे की वसूली के लिए हर हाल में नीलामी की प्रक्रिया पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed