{"_id":"6abab0697a70cb8d1a0cc3b6","slug":"police-to-trace-transaction-links-across-a-56-day-period-involving-crores-and-multiple-accounts-deoria-news-c-208-1-deo1049-192959-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 56 दिन, 1.16 करोड़ और कई खाते पुलिस तलाशेगी लेनदेन की कड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 56 दिन, 1.16 करोड़ और कई खाते पुलिस तलाशेगी लेनदेन की कड़ियां
Mon, 28 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर क्षेत्र के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा के एक खाते में दो जून से 27 जुलाई के बीच 1.16 करोड़ रुपये का लेनदेन सामने आया है। साइबर पुलिस अब इस रकम की मनी ट्रेल खंगालने की तैयारी में है। जांच में पता लगाया जाएगा कि रकम किन खातों से आई और बाद में किन-किन खातों में भेजी गई।
एनसीआरपी पोर्टल पर इस खाते के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के कारण इससे जुड़े पीड़ितों और अन्य खातों की पहचान भी जांच का अहम हिस्सा होगी। एफआईआर के मुताबिक, साइबर पुलिस ने समन्वय पोर्टल पर दर्ज म्यूल खातों की जांच के दौरान इस खाते की पड़ताल की। बैंक से खाताधारक की जानकारी और खाते का स्टेटमेंट लिया गया।
इसमें सामने आया कि 56 दिन के भीतर खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। रकम आने के बाद उसे ऑनलाइन माध्यम से दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जाता रहा। अब पुलिस रकम भेजने वाले और प्राप्त करने वाले खातों की कड़ी जोड़ रही है।
विज्ञापन
इससे पता चलेगा कि रकम सीधे साइबर ठगी के पीड़ितों के खातों से आई या अन्य म्यूल खातों के जरिए इस खाते तक पहुंची। एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के कारण पुलिस यह भी पता लगाएगी कि इससे जुड़े पीड़ित देवरिया के अलावा अन्य जिलों या राज्यों के हैं या नहीं।