फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman's dead body found hanging from the ceiling

Deoria News: महिला का छत के कुंडे से लटका मिला शव

Sun, 02 Apr 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 02 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging from the ceiling
खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम बाबू बंधी में हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपारानी। खामपार थाना क्षेत्र के ग्राम बंधी बाबू में रविवार को एक महिला का शव छत के कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।
थाना क्षेत्र के ग्राम बाबू बंधी निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी रीना देवी (30) ने रोज की भांति रविवार को अपने सास-ससुर व बच्चों को नाश्ता कराई। कुछ समय बाद बनारस में कुली का कार्य करने वाले पति से मोबाइल पर बात की। इसके बाद उसने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद बच्चों ने आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उन्होंने खिड़की से अंदर झांका तो अंदर का दृश्य देख शोर मचाने लगे। आसपास के लोग जुटे गए और पुलिस को सूचना दी। खामपार पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को उतारा। थानाध्यक्ष खामपार दीपक कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। मृतका के तीन बच्चे हैं। मृतका रीना देवी के पति सत्येंद्र यादव बनारस में कुली का काम करते हैं। इसके पहले सत्येंद्र यादव के पिता चंद्रिका यादव भी कुली थे। वृद्ध होने पर उन्होंने अपने पुत्र सत्येंद्र को कुली का बिल्ला दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed