फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman's body found hanging from saree in room

Deoria News: कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला महिला का शव

Wed, 24 Jul 2024 04:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from saree in room
-संदिग्ध मौत बता रहे मायके पक्ष के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के परसियां देवार के बिचला टोला में मंगलवार को रिंकू देवी (36) पत्नी राजेश प्रसाद का शव कमरे में लगे पंखे के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परसियां देवार केे बिचला टोला निवासिनी रिंकू देवी का शव देख बच्चों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर घर और आसपास के लोग जमा हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस और मायके वालों को दे दी। सूचना चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र पहुंच गए। वहीं बहन की मौत की जानकारी होने पर भाई राजकुमार कुछ लोगों के साथ पहुंचे। रिंकी के मौत को लेकर लोगों में चर्चा है। मायके के लोग संदिग्ध मौत होना बता रहे।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार राजेश दिल्ली में मजदूरी करता है, जबकि रिंकी पुत्री जागृति (10), जानकी सात, जिया पांच और रिशू दो वर्ष, देवर दिनेश और देवरानी सहित परिवार के अन्य लोगों के साथ गांव में रहती थी। राजेश डेढ़ माह पूर्व कमाने गया है। बताया जा रहा है कि रिंकी का अक्सर पति से विवाद होता रहता था। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed