फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman wrestling from today

Deoria News: 103 खिलाड़ियों का हुआ वजन, अब शुरू होगा दांवपेंच

Thu, 15 Feb 2024 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
woman wrestling from today
स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए वजन कराती पहलवान।संवाद
...फोटो समाचार
विज्ञापन

जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में 12 मंडल व एक स्पोर्ट्स कॉलेज की टीम प्रतिभाग करने पहुंची
बारिश ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं पर डाला असर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालिका स्टेट कुश्ती के तहत बुधवार को प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आई टीमों की खिलाड़ियों का वजन किया गया। शाम तक 80 से अधिक खिलाड़ियों का वजन हुआ।बृहस्पतिवार व शुक्रवार को नाकआउट के आधार पर मुकाबलों की शुरुआत होगी।
खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश संघ के समन्वय से हो रही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बुधवार की सुबह आगरा, देवीपाटन, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, बनारस, मिर्जापुर, गोरखपुर, कानपुर, प्रयागराज के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीमें स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंच गईं। दोपहर बाद खिलाड़ियों का वजन बाहर से आए ऑफिशियल की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने बताया कि बृहस्पतिवार से मुकाबले होंगे। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी करेंगे। शाम तक कुल 80 से अधिक खिलाड़ियों का वजन करा लिया गया। खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के ठहरने, भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में की गई है। प्रतियोगिता बेहतर तरीके से हो और खेलप्रेमियों को कुश्ती के बेहतरीन मुकाबले देखने को मिलें। इसका पूरा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशिक्षकों की देखरेख में की है तैयारी, अब पदक जीने की बारी

देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश के विभिन्न मंडलों से आईं जूनियर वर्ग की खिलाड़ियों की आंखों में कुश्ती में बड़ा नाम करने के सपने पल रहे हैं। आम परिवारों से आने से वाली इन खिलाड़ियों में कई के हाव-भाव, पहनावा, बोलचाल लड़कों जैसे हैं। मेहनत और अभ्यास के अलावा खुद पर विश्वास के दम पर ये स्टेट, नेशनल व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करके देश व प्रदेश के लिए पदक जीतकर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन करने की तमन्ना रखती हैं।

स्पीकअप

तीन स्टेट खेल चुके हैं। इसमें एक कांस्य पदक 51 किलो वर्ग में भी जीता है। बेहतर तैयारी के बल पर इस बार भी पदक जीतने की पूरी कोशिश रहेगी।

नीलम गंगवार, 62 किलो वर्ग, बरेली मंडल


वर्ष 2022 में स्टेट प्रतियोगिताओं में एक कांस्य पदक जीतने के बाद आत्मविश्वास काफी बढ़ गया। तीन स्टेट में प्रतिभाग कर चुके हैं। इसके लिए प्रशिक्षक गोरख यादव की देखरेख में काफी तैयारी की है।
विजयलक्ष्मी मिश्रा, 75 किलो वर्ग, वाराणसी मंडल

एक साल पहले ही कुश्ती में कॅरियर बनाने की चाह लिए इसमें आना हुआ। पिछले साल मुरादाबाद में आयोजित स्टेट में तीसरा स्थान मिला था। प्रशिक्षक सुभाष चंद्र भास्कर की देखरेख में इस प्रतियोगिता की तैयारी की है। ऐसे में प्रथम स्थान पाने को लक्ष्य बनाया है।
-खुशूब, 50 किलो वर्ग, देवीपांटन मंडल

अब तक एक नेशनल के अलावा दो स्टेट में दमखम दिखाया है। यह तीसरा स्टेट है। इसमें पदक जीत के ही जाना है। प्रशिक्षक शिवनरेश यादव ने इसकी तैयारी भी बेहतर कराई है।
-अनीता भारती, 55 किलो वर्ग, मिर्जापुर मंडल


तीन स्टेट में खेलकर एक रजत व दो कांस्य जीता है। कानपुर स्टेडियम के कुश्ती प्रशिक्षक रामसजन यादव ने जो भी टिप्स व गुर बताए हैं, उन्हें आजमाकर बढि़या प्रदर्शन किया जाएगा।

-दीक्षा कुमारी, 57 किलो वर्ग, कानपुर मंडल



दूसरी स्टेट प्रतियोगिता है। आगरा स्टेडियम के कुश्ती कोच पुष्पेंद्र सर ने जूनियर स्टेट की तैयारी कराने के लिए लड़कियों का विशेष कैंप लगाया था। यहां से पदक जीतकर जाने की मंशा है।
-रश्मि, 53 किलो वर्ग, आगरा मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed