फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman workers hounered

महिला कर्मियों को डीएम, एसपी ने किया सम्मानित

Mon, 17 Jan 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
woman workers hounered
पुलिस लाइंस के प्रेक्षागृह में आयोजित मिशन शक्ति एंव मतदाता जागरूक्ता कार्यक्रम को जिलाधिकारी ? - फोटो : DEORIA
महिला कर्मियों को डीएम, एसपी ने किया सम्मानित
विज्ञापन

मिशन शक्ति फेज-तीन के समापन पर पुलिस लाइंस में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पुलिस लाइंस में एसीसीआई (एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया) एवं लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मिशन शक्ति फेज-3 के समापन में 55 पुलिस, राजस्व, चिकित्सा विभाग की कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 40 महिला पुलिसकर्मियों, पांच वन स्टाप सेेंटर, चिकित्सा विभाग से पांच महिला कर्मियों एवं राजस्व विभाग से पांच महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व में अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज द्वारा उपस्थित पुलिस कर्मियों को मतदान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षित किया गया। डीएम ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नंबरों 1090, 1076, 181 108, 112 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति के थानों में हेल्प डेस्क स्थापित की गई है। जहां पर कोई पीड़िता अपनी समस्या बता सकती है। महिलाओं को पूर्ण विश्वास के साथ आगे बढ़ना होगा। पुलिस उप महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण का मतदान शत-प्रतिशत होना चाहिए, जिसके लिए प्रत्येक पुलिस कर्मी को जागरूक होने के जरूरत है। सभी के लिए पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान इस अवसर पर उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष एसीसीआई व सचिव लोक कल्याण ट्रस्ट लवलेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी, जिलाजीत, कपिलमुनि सिंह, विनय कुमार यादव, कुंज बिहारी तिवारी, जेके गुप्ता, चन्द्रभान निषाद, संजय गुप्ता सदस्य, अनिल साहनी, कस्तूरी निषाद, नीलू, सोनू अहमद, सदानन्द चौरसिया, लोकपति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed