फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman was died by throat press

Deoria News: गला दबाकर की पत्नी की हत्या, सिर पर भी किया था वार

Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 20 Feb 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
woman was died by throat press
अमर उजाला फॉलोअप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर बहियारी के खड़वा टोला में सत्येंद्र यादव ने पत्नी मनसा देवी की गला दबाकर हत्या की है। सिर पर भी वार किया था। मनसा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने इस मामले में मनसा के पति सत्येंद्र यादव, देवर नागेंद्र यादव, मुकेश यादव, राकेश यादव और ससुर राजमंगल यादव और सास के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन

मनसा के चाचा श्रीकांत यादव निवासी ठाकुर गौरी थाना लार ने नामजद पति और भाई सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। अभी तक पति सहित सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम रुस्तम बहियारी के खड़वा टोला में शनिवार की रात में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे पत्नी मनसा देवी की मौत हो गई थी। मौत के बाद पति सहित परिजन रात में ही दाह संस्कार करने के लिए मनसा देवी के शव को लेकर जा रहे थे।
इसी बीच सूचना पाकर पहुंची पुलिस को आते देखकर परिजन शव छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस रात भर शव को ढूंढती रही, परंतु शव नहीं मिला था। सुबह किसी ने गेहूं के खेत में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। तब पुलिस ने शव को बरामद का पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।

सीओ एसपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed