फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman wanted to get out of hell, police did challan

Deoria News: नरक की दुनिया से बाहर निकलना चाहती थी महिला, पुलिस ने किया चालान

Thu, 24 Aug 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 24 Aug 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman wanted to get out of hell, police did challan
बरहज। महिला के साथ संभ्रांत लोगों का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने तीन पर केस दर्ज कर दो का चालान किया है। प्रकाश में नाम आने पर पुलिस ने बुधवार को केस में 66 आईटी एक्ट बढ़ाते हुए नरक से बाहर निकालने की पुलिस से गुहार लगाने वाली महिला का भी चालान कर दिया है। सात अगस्त को एसपी डॉ.संकल्प शर्मा से महिला ने तहरीर देकर नरक की दुनिया से बाहर निकलने के लिए गुहार लगाई थी। महिला के साथ संभ्रांत लोगों का वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का मामला नगर-क्षेत्र में चर्चा में है।
विज्ञापन

मुखबिर ने बुधवार की सुबह पुलिस को एक संदिग्ध महिला के रगरगंज के पास तहसील मार्ग पर होने की सूचना दी। जानकारी होने पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने हमराहियों के साथ घेराबंदी कर महिला को हिरासत में ले लिया। संभ्रांत लोगों का वीडियो बनाकर उनसे मोटी रकम वसूलने मामले में महिला शामिल बताई गई। जिसका चालान कर दिया गया। स्वतंत्रता दिवस के दिन पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त की तहरीर पर पुलिस ने कपरवार के नौकाटोला निवासी बैजनाथ उर्फ बड़कू यादव, तिवारीपुर वार्ड के सुभाष और उसके पुत्र रवि के खिलाफ केस दर्ज गंभीर धारा में केस दर्ज किया था। आरोप है कि एक महिला के साथ संभ्रांत लोगों का वीडियो बनाकर आरोपियों द्वारा ब्लैकमेल करते हुए उनसे अच्छी-खासी रकम वसूल की गई है।
विज्ञापन

कोट-
वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने के मामले में महिला संलिप्त बताई जा रही है। मामले में 66 आईटी एक्ट की धारा बढ़ाई गई है। महिला का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज

बच्चियों पर गलत नजर या पैसे के लेन-देन में महिला ने बगावत कर लगाया था आरोप
बरहज। क्षेत्र के एक शख्स को अपना पति बताने वाली महिला देवरिया के एक प्रतिष्ठित कालोनी में किराए के मकान में रहती है। महिला ने बरहज थाने और सात अगस्त को एसपी डॉ.संकल्प शर्मा से पति और उसके साथी सहित अन्य पर संभ्रांत लोगों के साथ वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। मामले में लोग महिला के बगावत करने की वजह अपनों से पैसे का लेन-देन या उसकी छोटी बच्चियों पर गलत नजर से जोड़कर कयास लगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नौ अगस्त को एसपी से मिलकर महिला ने 11वीं और कक्षा आठवीं में पढ़ रही पुत्रियों पर उनके द्वारा स्वयं की तरह दलदल में फंसाए जाने जैसी बात कह रही थी। प्रकरण में न्याय न मिलने पर उसने बच्चों के साथ आत्महत्या जैसा कदम उठाने की भी बात कहे जाने की बात सामने आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed