फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman left infant in hospital

शिशु को अस्पताल में छोड़ गई मां, सिपाही गोद लेने को काटता रहा चक्कर

Tue, 08 Feb 2022 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
woman left infant in hospital
शिशु को अस्पताल में छोड़ गई मां, सिपाही गोद लेने को काटता रहा चक्कर
विज्ञापन

देवरिया। जिला अस्पताल परिसर में एक माह के शिशु को लावारिस हाल में छोड़कर महिला फरार हो गई। लोगों की सूचना पर चाइल्ड लाइन ने शिशु को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे शेल्टर होम भेजने की तैयारी की जा रही है। उधर, सिद्धार्थनगर में तैनात एक सिपाही ने शिशु को गोद लेने की इच्छा जताई तो अधिकारियों ने नियमों का हवाला देकर निराश कर दिया। सिपाही की पत्नी और उसकी बहन दिन भर चाइल्ड लाइन के अधिकारियों और अस्पताल का चक्कर काटती रह गईं, लेकिन उन्हें कानूनी दांव-पेच के कारण पालन पोषण के लिए नहीं दिया गया।

जानकारों के अनुसार, जन्म के एक माह के पश्चात शिशु को लावारिस हाल में छोड़ देकर परित्याग करना अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसी मां के खिलाफ धारा 317 आईपीसी का केस दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा धारा 318 आईपीसी का भी मामला बनता है। किसी शिशु को जीवित फेंकना भी अपराध है। उधर, चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक सुनील तिवारी के अनुसार अस्पताल परिसर में एक शिशु के लावारिस पड़े होने की सूचना पर उसे कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में विधिक कार्रवाई करने के उपरांत शिशु को शेल्टर होम, गोरखपुर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग शिशु को गोद लेना चाहते हैं, लेकिन विधिक प्रक्रिया के तहत सेंट्रल अडाप्शन रिसोर्स अथारिटी (कारा) से ही गोद ले सकते हैं, इस वजह से उन्हें नहीं दिया गया। उन्होंने कानूनी प्रक्रिया के तहत ही गोद लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed