{"_id":"6a2313baf3cca09903049f28","slug":"woman-injured-in-accident-dies-family-refuses-to-perform-last-rites-deoria-news-c-208-1-deo1033-183787-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हादसे में घायल महिला की मौत, अंतिम संस्कार से परिजनों ने किया इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हादसे में घायल महिला की मौत, अंतिम संस्कार से परिजनों ने किया इन्कार
Fri, 05 Jun 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद के परिजन एवं ग्रामीण वाहन चालक पर मुआवजा देने का दबाव बनाने लगे। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
इससे तनाव की स्थिति बनने लगी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की मौजूदगी में कई दौर की बातचीत हुई। शुक्रवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद विवाद समाप्त हो गया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बुधवार की शाम तीन महिलाएं सड़क पर टहल रही थीं, तभी बाइक चालक ने महिला को टक्कर मार दी। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके साथ की एक अन्य महिला को भी चोट आई। चर्चा है कि चालक नशे में होने के कारण अनियंत्रित हो गया था। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इलाज के लिए बिहार के मैरवा स्थित एक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। यदि लिखित शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।