फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman injured in accident

Deoria News: पिकअप की चपेट से महिला घायल

Thu, 30 May 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 30 May 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
woman injured in accident
फोटो समाचार....
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। कतरारी गांव से अपने पुराने घर से नए घर की तरफ जा रही एक महिला को तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।

सुरौली थाना क्षेत्र कतरारी गांव निवासी चंद्रशेखर मिश्र की पत्नी नंदनी मिश्र बुधवार की शाम अपने पुराने घर से नए घर पर किसी कार्यवश जा रही थीं। नए मकान में दुकान संचालित है। जहां पर शाम का दीप जलाने के लिए वह आ रही थीं। अभी वह सड़क पर पहुंची ही थीं कि तेज रफ्तार से आ रही पिकअप चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। इसके बाद आसपास लोगों के सहयोग से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कतरारी गांव से गुजर रही सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि पूर्व में कई बार तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर कई ग्रामीण घायल हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed