फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman going to jump off bridge saved

Deoria News: भागलपुर पुल से कूदने जा रही महिला को बचाया

Sat, 29 Apr 2023 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Woman going to jump off bridge saved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भागलपुर। सरयू नदी पर बना भागलपुर पुल सुसाइड प्वाइंट बनता जा रहा है। इस पुल से आए दिन परिजनों की डांट से नाराज होकर या प्रेम में धोखा खाने के बाद लोग सुसाइड करने आ जा रहे हैं। शनिवार दोपहर दो बच्चियों की मां पुल से कूदने जा रही थी। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस गांव की एक महिला की मदद से उसे समझा-बुझाकर चौकी पर ले आई। तब तक परिजन भी पता लगाते पहुंच गए। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला (30) की दो बच्चियां हैं। महिला अपनी तीन साल की बच्ची के साथ सुबह घर से निकली और भागलपुर पुल से कूदकर जान देने पुल पर चली आईं। यह देख राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस एक महिला की मदद से उसे चौकी पर ले गई। परिजन भी उसे ढूंढते हुए चौकी पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि महिला दिमागी रूप से विक्षिप्त है। उसके पति की मृत्यु दो साल पहले कोरोना काल में हो चुकी है। तभी से उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
विज्ञापन

एसओ मईल संदीप सिंह ने बताया कि एक विक्षिप्त महिला नदी में कूदने जा रही थी। उसे समझा कर परिजनों को सौंप दिया है। महिला दिमागी रूप से विक्षिप्त है। कुछ बोल नहीं रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed