{"_id":"63d5685514697a55df10e659","slug":"woman-going-to-give-exam-dies-in-accident-deoria-news-gkp4657243146-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: परीक्षा देने जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: परीक्षा देने जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रही महिला की हादसे में मौत
देसही देवरिया। महुआडीह थाना क्षेत्र के हेतिमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में पति के साथ परीक्षा देने जा रही महिला की मौत हो गई।
बिहार के गोपालगंज क्षेत्र के भीतभेरवा गांव की रहने वाले डेजी सिंह (30) शनिवार की सुबह कुशीनगर के हाटा स्थित एक विद्यालय में पति सुधीर कुमार सिंह के साथ बाइक पर बैठकर सीटेट की परीक्षा देने जा रही थीं। अभी वह महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास पहुंची थीं कि पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल डेजी की मौके पर ही मौत हो गई। सुधीर को हल्की चोट आई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में विलाप मच गया। इस तरह हुई मौत से बच्चे गुनगुन, रौनक सहित परिवार अन्य सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज प्रहलाद गौंड ने बताया कि जिस वाहन से हादसा हुआ, उसका पता लगाया जा रहा है।