फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman gang-raped in car with brother-in-law, five accused arrested

Deoria News: देवर के साथ गई महिला के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Apr 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped in car with brother-in-law, five accused arrested
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र में एक महिला से 29 मार्च की रात में छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद गहने भी लूट लिए थे। वह गांव के रिश्ते के देवर के साथ देर रात कार से देवरिया शहर से घर लौट रही थी। पुलिस ने इस मामले में 11 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करते हुए छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

12 अप्रैल को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। हालांकि, इतनी बड़ी घटना के बावजूद पुलिस अफसर ऐसे किसी मामले से इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची तो उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसके बाद वह 10 अप्रैल को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन से मिली और घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन आरोपी अंबुज, दिलीप, मानवेंद्र, मोनू, बृजेश और दिव्यांशु के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, बलवा, धमकी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इसमें से अंबुज, दिलीप, मानवेंद्र, मोनू और बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अभी भी आरोपी दिव्यांशु फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed