{"_id":"69a5fb511f6f59519000a91e","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-deoria-news-c-205-1-deo1003-155736-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत
Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र में बेलवा पालकधारी में रविवार देर शाम को संदिग्ध हालात में 22 वर्षीय विवाहिता का शव बेड पर मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है।
नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 विवेकानंद नगर (बेलवा पालकधारी) निवासी नरेंद्र सिंह की शादी करीब तीन वर्ष इसी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच बापू नगर (डिघवा बुजुर्ग) निवासी नथुनी सिंह की पुत्री रानी सिंह (22) से हुई थी।
दंपती का डेढ़ साल का एक पुत्र भी है। परिजनों के मुताबिक, तीन दिन से रानी सिंह की किसी बात को लेकर जेठानी से अनबन चल रही थी। रविवार शाम करीब सात बजे दोनों में कहासुनी के बाद वह बच्चे के साथ कमरे में चली गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसके पति ने मोबाइल पर फोन किया। नहीं उठाने पर आकर देखा तो वह बेड पर पड़ी थी। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुला पाया। महिला का शव बेड पर था।
गले में किसी प्रकार का फंदा या रस्सी नहीं मिली। ऐसे में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर साक्ष्य जुटाया। इस संबंध में एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। संवाद