फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman dies in bike collision, FIR registered

Deoria News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 05 May 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 05 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in bike collision, FIR registered
रुद्रपुर। क्षेत्र के पांडेय माझा राजधर गांव में बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की। हादसा 29 अप्रैल को हुआ था।
विज्ञापन

रुद्रपुर नरायनपुर मार्ग स्थित पांडेय माझा राजधर गांव निवासी दिलीप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी मां मालती देवी (58) पैदल सड़क पार कर रही थीं। इस दौरान तेज रफ्तार में जा रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

..
संदिग्ध हालत में छात्रा लापता, प्राथमिकी
रुद्रपुर। क्षेत्र के गोर्रा नदी के किनारे स्थित एक गांव से छात्रा संदिग्ध हालत में 30 अप्रैल की रात लापता हो गई। किशोरी के मां की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी गांव के करीब स्थित एक कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। 30 अप्रैल की रात से वह लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। पुलिस ने शीतल माझा गांव निवासी अश्विनी कुमार पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
...
घर में घुसकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी

रुद्रपुर। क्षेत्र के करहकोल गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

गांव निवासी ब्रजेश चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने उनकी कहासुनी हुई थी। 21 अप्रैल को आरोपियों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। घर में घुस कर तोड़फोड की। विरोध करने पर मारपीट की। घटना का वीडियो भी पीड़ित परिवार ने बनाया है। पुलिस ने आरोपी दरोगा चौधरी, आकाश, आरती और राज पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed