{"_id":"64ac5639568404713d0d4156","slug":"woman-dies-due-to-lightning-five-scorched-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-943-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसा कहर: देवरिया में बिजली गिरने से महिला की मौत, पांच झुलसीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसा कहर: देवरिया में बिजली गिरने से महिला की मौत, पांच झुलसीं
Tue, 11 Jul 2023 02:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देविरया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देविरया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:22 PM IST
सार
मस्जिदिया गांव में टाॅवर के पास कुछ महिलाएं खेत में रोपनी कर रही थीं। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान में बिजली भी कड़क रही थीं। अभी महिलाएं कुछ सोच पातीं कि बिजली खेत में गिर गई और सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
फ़ातिमा की फाइल फोटो
विस्तार
बघौचघाट थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव में सोमवार को बारिश के बीच बिजली गिरने से धान की रोपाई करते समय एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
मस्जिदिया गांव में टाॅवर के पास कुछ महिलाएं खेत में रोपनी कर रही थीं। तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ आसमान में बिजली भी कड़क रही थीं। अभी महिलाएं कुछ सोच पातीं कि बिजली खेत में गिर गई और सभी महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
इसमें फ़ातिमा पत्नी फिरोज 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आयशा ख़ातून, सलेहा ख़ातून, शाहजहां ख़ातून, शकीना व मौसुन गंभीर रूप से झुलस गईं, जिनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा में इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। फ़ातिमा के पति फिरोज बाहर रहते हैं, उनके पास दो छोटे-छोटे बच्चे सलीम व अरसद हैं, जिनका रो रो-कर बुरा हाल है।
विज्ञापन