फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman clashes with guard in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में गार्ड से उलझी महिला

Sun, 24 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 24 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Woman clashes with guard in medical college
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कतार में खड़े मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में शनिवार को भीड़ से व्यवस्था पर असर पड़ा। करीब तीन हजार से अधिक लोग इलाज कराने पहुंचे। उन्हें पर्ची काउंटर से लेकर हर जगह इंतजार करना पड़ा। रजिस्ट्रेशन काउंटर पर बगल से आगे जाने से रोकने पर एक महिला सुरक्षाकर्मी से उलझ गई।
बाल रोग की ओपीडी में खड़े लोगों ने नोकझोंक की। मेडिसिन, आर्थो, चर्म रोग, ईएनटी में पहले डॉक्टर कक्ष में जाने के लिए धक्का-मुक्की हुई। उमस भरी गर्मी में मरीज व तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ बजे से रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लोग पहुंचने लगे। नौ बजे तक कतार लग गई। 10:30 बजे पुरुष और महिला अस्पताल के काउंटर पर कतार लंबी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच एक महिला बगल से काउंटर के पास पहुंची तो अन्य लोगों ने आपत्ति की। सुरक्षा कर्मी के मना करने पर वह उलझ गई और धमकी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed