फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Woman arrested at station with 12 bottles of liquor.

Deoria News: स्टेशन पर 12 बोतल शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Wed, 30 Sep 2026 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 30 Sep 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested at station with 12 bottles of liquor.
- समस्तीपुर की रहने वाली है आरोपी, जीआरपी ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

भटनी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन से मंगलवार को जीआरपी ने 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला बिहार के समस्तीपुर जिले की रहने वाली है। पुलिस ने उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी के उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार को प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नवनिर्मित शौचालय के पास एक महिला बैग लेकर बैठी दिखाई दी। संदेह होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की। महिला ने अपना नाम नैना उर्फ सावित्री देवी निवासी बसिभिंडी, ताजपुर, समस्तीपुर बताया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के बैग की तलाशी ली तो उसमें 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्राधिकारी बलिया सवीरत्न गौतम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर महिला से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed