{"_id":"6aeef2dc0d38fed8c70648ea","slug":"wo-bikers-seriously-injured-after-pickup-truck-collision-bike-crushed-under-vehicle-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, वाहन में फंसी मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, वाहन में फंसी मोटरसाइकिल के उड़े परखच्चे
Sat, 07 Nov 2026 03:22 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: अनुराग रंजन
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:22 PM IST
सार
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
दुर्घटना
विस्तार
खुखुंदू थाना क्षेत्र के डुमरिया लाला मोड़ पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया। पुलिस ने पिकअप में फंसीं बाइक को बाहर निकलवाया। दुर्घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गए है। उधर, दुर्घटना के बाद कुछ देर तक देवरिया सलेमपुर फोरलेन जाम रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन चालू कराया।
विज्ञापन
Trending Videos
टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे
खुखुंदू क्षेत्र के बंजरिया शुक्ल गांव निवासी आदित्य कुमार पुत्र घूरा प्रसाद और बरियारपुर के बैकुंठपुर निवासी राज प्रसाद पुत्र गौरी शंकर प्रसाद बाइक से देवरिया की तरफ जा रहे थे। वह बाइक लेकर अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर डुमरिया लाला मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर जा गिरे। जबकि बाइक पिकअप में जा फंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर इकट्ठी भीड़
घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजवाया गया। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। दोनों को गंभीर चोटें आई है।