फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Winners of Regional Sports Meet honored

Deoria News: रीजनल स्पोर्ट्स मीट के विजेताओं का हुआ सम्मान

Sat, 29 Jul 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 29 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Winners of Regional Sports Meet honored
देवरिया। केंद्रीय विद्यालय संगठन के रीजनल स्पोर्ट्स मीट 2023 में केंद्रीय विद्यालय देवरिया के विजेताओं को प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को सम्मानित किया। इन छात्र छात्राओं ने 22 गोल्ड मेडल, नौ सिल्वर मेडल और आठ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया है। 55 किलो ग्राम भार वर्ग में विद्यालय की छात्रा तनु वर्मा ने ने गोल्ड मेडल जीतकर केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। तीन गोल्ड मेडल जीतकर शालिनी सिंह, सुष्मिता सेन, सिद्धि शुक्ला, सृष्टि मणि त्रिपाठी ने अपने-अपने प्रतिस्पर्धा में नेशनल के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन

विद्यालय की प्रातः कालीन सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य केश्वर प्रसाद और खेल शिक्षक उपेंद्र प्रताप सिंह ने छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर और प्रमाण पत्र सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान अरविंद राय, राजेश कुमार, हीरा प्रसाद, व्यास प्रसाद, नवनीत कुमार, जितेन्द्र कुमार, चौहान, महबूब अली प्रतिभा धुरिया, मधु यादव समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी तथा अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed