फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Will neither be divided nor cut, will report to BJP: Sanjay Singh

न बटेंगे न कटेंगे, भाजपा को रपट देंगे : संजय सिंह

Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 11 Nov 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Will neither be divided nor cut, will report to BJP: Sanjay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि, न बटेंगे न कटेंगे, भाजपा को रपट देंगे। एक व्यक्तिगत कार्यक्रम में देवरिया आए संजय सिंह ने महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास अघाड़ी के जीत का दावा भी किया।



सांसद संजय ने कहा कि जिस तरह से लोकतंत्र और संविधान की हत्या करके महाराष्ट्र में सरकार बनाई गई। विधायकों की खरीद फरोख्त की गई। उसका जवाब वहां के लोग विधान सभा चुनाव में देंगे। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। कहा कि, सरकार बता नहीं सकती कि उत्तर प्रदेश के युवाओं को कितना रोजगार दिया। किसानों का कर्ज कितना माफ किया। कितने सरकारी स्कूल खोले। कितने सरकारी नए अस्पताल खोले।
विज्ञापन

आप सांसद ने कहा कि 50 हजार सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं उत्तर प्रदेश में। बंटोगे तो सरकारी अस्पताल बंद होंगे। बंटोगे तो तुम्हारी सड़कें टूटी होंगी। महंगाई चरम पर है। बंटोगे तो भारत का संविधान तार तार कर दिया जाएगा और बंटोगे तो तुम्हारा आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा। इसलिए न बंटिए न कटिये, भाजपा को रपटिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरिनारायण चौहान, अजय यादव, अरविंद उपाध्याय, कसया जिलाध्यक्ष एसके कशवाहा, नुरूल हुदा, राजेश यादव, मंजू झुनझुनवाला, रामकिशोर चौहान, रविंद्र चौरसिया, हरेंद्र यादव, मुहम्मद खालिद, ब्रह्मा यादव, अश्वस्थामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed