Deoria News: जेवरात लेकर रिश्तेदारों संग भाग रही थी पत्नी, रोकने पर पति की कर दी पिटाई
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला गंभीर लग रहा है। हालांकि तत्काल किसी ने घटना की सूचना नहीं दी। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद मंगलवार सुबह बड़ा रुप ले लिया। विवाद से नाराज पत्नी ने फोन कर रिश्ते की बुआ पक्ष से सात, आठ लोगों को ससुराल बुला ली। आरोप है कि महिला जेवरात सहित अन्य सामान लेकर घर से भागने लगी।
पति ने जब इसका विरोध किया तो रिश्तेदार नाराज हो गए और पत्नी की मौजूदगी में ही पति की जमकर पिटाई कर दी। पति को गंभीर चोट लगने पर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। उधर, सास को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान रो रहे डेढ़ साल के बच्चे को भी हमलावरों ने दादी की गोद से छीनकर जमीन पर पटक दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें: 50 CCTV को खंगाला फिर दबोच ली जीजा-साले की गर्दन, दो दिन रेकी के बाद लूट की घटना को दिया था अंजाम
ये है पूरा मामला
मदनपुर थाना क्षेत्र के तिवारी मठिया निवासी सुनील सोनकर काफी लंबे समय से खुखुंदू जलकल के पास रहकर मछली और झिंगा का कारोबार करता है। उसके साथ पत्नी और माता-पिता भी रहते हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। रात में तो मामला शांत हो गया। मगर मंगलवार की सुबह फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
आरोप है कि पत्नी ने इसी बीच सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवां में रह रही अपनी बुआ को फोन कर मौके पर बुला लिया। वह गाड़ी से सात आठ लोगों को लेकर आ धमकी। फिर वह अपने साथ जेवरात सहित अन्य सामान लेकर गाड़ी में बैठ कर जाने लगी। पति गाड़ी का पीछा कर दौड़ते हुए मुख्य सड़क पर पहुंचा तो गाड़ी में सवार युवकों ने पत्नी के सामने ही सुनील की बेरहमी से पिटाई कर दी।
इसे भी पढ़ें: नासिक से आई खेप, प्याज के भाव जमीन पर; 15 से 20 रुपये किलो तक आई गिरावट
इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला गंभीर लग रहा है। हालांकि तत्काल किसी ने घटना की सूचना नहीं दी। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।