फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Searched 50 CCTV cameras and then grabbed two people

खुलासा: 50 CCTV को खंगाला फिर दबोच ली जीजा-साले की गर्दन, दो दिन रेकी के बाद लूट की घटना को दिया था अंजाम

Tue, 12 Dec 2023 02:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Dec 2023 02:00 PM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लूट गए गहने, दस्तावेज आदि बरामद कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
Searched 50 CCTV cameras and then grabbed two people
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके में तमंचा दिखाकर स्वर्ण व्यापारी राजेश गुप्ता से लूट करने वाले जीजा-साले को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लूटे गए गहनों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से गहनों के अलावा दुकान की चाबी, दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिलुआताल इलाके के गुुरुनगर निवासी पवन साहनी और उसका जीजा जंगल धूषड़ निवासी लक्ष्मण निषाद के रूप में हुई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने सोमवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अयोध्या की राह आसान करने की कोशिश में जुटा रेलवे, दोहरीकरण कार्य 15 जनवरी तक होगा पूरा

एसएसपी ने बताया कि गुलरिहा इलाके के करमहा बुजुर्ग निवासी राजेश कुमार गुप्ता की जंगल डुमरी नंबर एक के चंबल घाटी चौराहे पर कटरे में सूर्यांश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। आठ दिसंबर की शाम करीब 6:45 बजे राजेश दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। अभी वह ईंट भट्ठा के पास पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से एक ही बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। अभी वह कुछ समझ पाते कि इससे पहले बदमाशों ने उन्हें असलहा सटा दिया और बाइक लूटकर फरार हो गए थे। डिकी से गहने लूटने के बाद बाइक को लावारिस छोड़ दिए थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत से आ रही शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन,दिन में 10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

एसएसपी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लूट गए गहने, दस्तावेज आदि बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों ने वारदात को करने से दो दिन पहले रेकी की थी, इसके बाद घटना को अंजाम दिया था।

एक साल पहले बदमाशों ने व्यापारी को मारी थी गोली
व्यापारी राजेश गुप्ता को दो दिसंबर 2022 को भी बदमाशों ने दुकान में घुसकर गोली मारी थी। फिलहाल इस घटना में ये बदमाश शामिल थे कि नहीं, इस बारे में पुलिस की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस ने इस मामले की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed