Onion price: नासिक से आई खेप, प्याज के भाव जमीन पर; 15 से 20 रुपये किलो तक आई गिरावट
थोक मंडी में जो प्याज एक सप्ताह पहले 45 से 55 रुपये किलो के बीच बिक रहे थे, वहीं सोमवार को 35 से 40 रुपये किलो के बीच बिके। लेकिन, प्याज के दाम में गिरावट का फायदा लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। खुदरा बाजार में प्याज अभी भी 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्याज के सबसे बड़े उत्पादक जिले नासिक में हुई असमय बारिश के बाद प्याज के दाम में लगातार तेजी जारी थी। थोक मंडी में प्याज के दाम 55 रुपये किलो तक पहुंच गए थे, वहीं खुदरा में 70 रुपये किलो तक बिके थे। लेकिन, इन दिनों मंडी में नए प्याज की आवक शुरू हो गई है। मंडी में नए प्याज के आने से दाम में लगातार गिरावट आ रही है।
थोक मंडी में जो प्याज एक सप्ताह पहले 45 से 55 रुपये किलो के बीच बिक रहे थे, वहीं सोमवार को 35 से 40 रुपये किलो के बीच बिके। लेकिन, प्याज के दाम में गिरावट का फायदा लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। खुदरा बाजार में प्याज अभी भी 60 रुपये किलो तक बिक रहा है।
इसे भी पढ़ें: 50 CCTV को खंगाला फिर दबोच ली जीजा-साले की गर्दन, दो दिन रेकी के बाद लूट की घटना को दिया था अंजाम
प्याज के व्यापारी साेनू प्रजापति ने बताया कि नए प्याज के आने से दाम में गिरावट आई है। ये गिरावट आगे भी जारी रहेगी।
1200 रुपये क्विंटल गिर गए अरहर दाल के दाम
दालों की नई फसल तैयार होने के साथ ही विदेश से दाल की आवक बढ़ने के बाद इसके दाम में बड़ी गिरावट आ गई है। पिछले एक सप्ताह के अरहर दाल के दाम में 1200 रुपये क्विंटल तक की कमी आई है। वहीं मटर दाल में भी 1400 रुपये क्विंटल तक की गिरावट आई है। खुदरा बाजार में दालों के दाम में गिरावट का असर नहीं पड़ा और कीमतें जस की तस होने से लोगों को राहत नहीं मिली है।
दाल के थोक व्यापारी संजय सिंघानिया ने बताया कि पिछले छह महीने से दालों के दाम में लगातार वृद्धि जारी थी। थोक में अरहर दाल की कीमतें 153 रुपये किलो तक पहुंच गई थी, पिछले एक सप्ताह में अरहर दाल के दाम में 12 रुपये किलो तक की गिरावट आ गई है।
इसे भी पढ़ें: अयोध्या की राह आसान करने की कोशिश में जुटा रेलवे, दोहरीकरण कार्य 15 जनवरी तक होगा पूरा
इसे भी पढ़ें: उत्तर भारत से आ रही शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन,दिन में 10 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा
बड़ी इलाइची के दाम में भारी इजाफा, अन्य मसाले स्थिर
मसालों में सिर्फ बड़ी इलाइची और जीरा को छोड़ दिया जाए तो बाकी सभी मसालों के दाम स्थित हैं। बड़ी इलाइची के दाम में करीब दोगुना इजाफा हो गया है। 700 रुपये किलो बिकने वाले बड़ी इलाइची की कीमत 1300 रुपये किलो पहुंच गई है। वहीं जीरा में भी 90 रुपये किलो की गिरावट आई है। सोमवार को जीरा मंडी में 510 रुपये किलो बिका।