फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   wife left husband and went with other

पति को छोड़कर मौसेरे भाई के साथ गई युवती

Tue, 04 Feb 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
wife left husband and went with other
पति को छोड़कर मौसेरे भाई के साथ गई युवती
विज्ञापन

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। जिंदगी भर साथ जीने-मरने की कसमें खाकर शादी के पवित्र बंधन में बंधने के चार साल बाद ही पत्नी ने पति को छोड़कर अपने प्रेमी और मौसेरे भाई के साथ रहने का निश्चय कर लिया। मंगलवार को चौकी पर पुलिस ने दोनों परिवारों के बीच इस मामले में बातचीत कर सुलह कराई।
कुशीनगर जिले के एक गांव की एक युवती की शादी करीब चार साल पहले धूमधाम से रामपुर कारखाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ रहने लगी थी। मगर, शादी से पहले ही उसके मौसेरे भाई से प्रेम संबंध चल रहा था। शादी के बाद भी प्रेमी को नहीं भूल पाई। उसके घर भाई के रूप में प्रेमी का आना-जाना लगा रहा। परिवारवालों को दोनों के संबंध में जानकारी हो गई। इस पर ससुराल वालों ने एतराज जताया तो वह घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। परिवारवालों ने पुलिस से शिकायत की। चौकी पुलिस ने उन्हें बुलाकर दोनों परिवारों के समक्ष पूछताछ की। वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही। पति भी उसकी जिद के आगे कुछ नहीं कर सका। मामले में पुलिस ने सुलहनामा लिखवाकर महिला को प्रेमी के साथ जाने दिया। इस बाबत रामपुर कारखाना के इंस्पेक्टर जयंत सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से रह सकते हैं। युवती ससुराल में नहीं प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी। दोनों परिवार की रजामंदी से ऐसा ही किया गया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन स्टेशन से पकड़े गए प्रेमी युगल को ले गई दिल्ली पुलिस
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन से पकड़े गए प्रेमी युगल को ले जाने के लिए दोनों के परिजन दिल्ली पुलिस के साथ मंगलवार को कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने दोनों को कागजी कार्रवाई के बाद सौंप दिया। दिल्ली के आनंद विहार थाने में दोनों परिवार वालों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद वहां की पुलिस को प्रेमी युगल की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के आनंद विहार थाने के रहने वाले नाबालिग प्रेमी युगल रविवार को घर से फरार हो गए थे। दोनों वाराणसी होकर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सोमवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वे एक ऑटो द्वारा अपनी ननिहाल जाना चाह रहे थेे। लेकिन फोन पर मामा की डांट से वहां जाने का इरादा बदल दिया। रेलवे स्टेशन पर दोनों नाबालिग को आपत्तिजनक हालत में देखकर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए प्रेमी युगल को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली के आनंद विहार थाने में फोन से जानकारी दी। आनंद विहार थाने में दोनों के परिवार वालों के तरफ से गुमशुदगी दर्ज थी। सूचना पर आनंद विहार थाने के दारोगा व महिला पुलिस दोनों के परिवार वालों के साथ कोतवाली पहुंचे। जहां कागजी कार्रवाई के बाद कोतवाली पुलिस ने प्रेमी युगल को सौंप दिया। इस बाबत एसएसआई मनोज कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन से पकड़े गए प्रेमी युगल को आनंद विहार थाने से आई पुलिस व उनके परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed