{"_id":"6a90863d9f565e1ea004f9e7","slug":"wife-away-at-her-parents-home-young-man-found-hanging-in-the-house-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-190303-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मायके गई थी पत्नी, घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मायके गई थी पत्नी, घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव
Fri, 28 Aug 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी कस्बा के दुर्गा मंदिर के समीप गांव में बृहस्पतिवार की शाम कमरे में छत के कूंडे से लगे पंखे में रस्सी के सहारे अजय बांसफोर (45) का शव लटका मिला। जानकारी होने पर परविार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। भलुअनी कस्बा के दुर्गा मंदिर के निकट स्थित गांव निवासी अजय बांसफोर का शव फंदे से लटका मिला। चीख-पुकार सुनकर अगल-बगल के लोग जुट गए। बताया जा रहा है कि अजय बांसफोर की पत्नी सीमा बच्चों के साथ मायके हरखौली गांव गई हुई है।
लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले अजय अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया हुआ था। बृहस्पतिवार को वापस घर लाैटा था। देर शाम को अजय ने मां से भोजन बनाने की बात कहते हुए अपने कमरे में चला गया। मां उसे भोजन करने के लिए बुलाने गई। तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गईं।
अजय के मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। थानाध्यक्ष राकेश राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माैत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।