फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Who took to the road in support of demands Kotedar

मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे कोटेदार

Wed, 17 Feb 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 17 Feb 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
अनुसूचित वस्तु विक्रेता संघ के बैनर तले बुधवार को क्षेत्र के कोटेदार सड़क पर उतर गए। उन्होंने प्रदेश सरकार और आपूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कोटेदार ने तीस साल से गांवों में बांटे जाने वाले राशन की ढुलाई देने को लेकर आवाज बुलंद की। उन्होंने पंचायत चुनाव की राजनीति को लेकर संस्पेंड की गई दुकानों को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को पत्रक सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष विश्वजीत मणि के नेतृत्व में कोटेदार आदर्श चौराहे से प्रदर्शन  शुरू हुआ। सड़कों पर नारेबाजी करते कोटेदार तहसील के मुख्य गेट पर जाकर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तीस साल से उन्हें अनाज की ढुलाई का मूल्य नहीं दे रही है।

पंचायत चुनाव की राजनीति को लेकर कई गांवों में कोटेदार पर फर्जी आरोप लगाए जा रहे हैं जिसमें कोटेदार का जमकर शोषण हो रहा है।

सचौली पटवनिया और भृगुसरी के कोटेदार की दुकान बेवजह निलंबित की गई है। जिसे आपूर्ति विभाग तत्काल बहाल करे।

उन्होंने कहा कि राशन कॉर्डों की फीडिंग कराने में दुकानदारों का शोषण किया जा रहा है। आपूर्ति विभाग के दफ्तर में लूट -खसोट मची है।

बिना दुकानदारों से रुपये लिए उनके कागजों की फीडिंग नहीं हो रही  है। गांव में खाद्य सुरक्षा कानून में लक्ष्य मुताबिक कार्ड बनाने में जनगणना को लेकर दिक्कत आ रही है।


इसको प्रशासन दूर करने में कोटेदार का सहयोग करे। कोटेदारों की शिकायत पर एसडीएम राकेश सिंह ने तत्काल आपूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण कर हाल जाना।

प्रदर्शन करने वालों में कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष रमापति शुक्ला, महामंत्री रामकुमार सिंह, अरविंद  कुमार सिंह, अशोक पोद्धार, मुरारी प्रसाद, मोहनलाल, सत्तार अहमद आदि मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed